Type Here to Get Search Results !

फिल्म में राजकुमार राव पुलिस कांस्टेबल और भूमि पेडणेकर पीटी टीचर के रोल में

मुंबई। राजकुमार राव इन दिनों प्रोड्यूसरों के चहेते चेहरे बने हुए हैं। उन्हें लगातार फिल्में ऑफर हो रही हैं। इन दिनों वो 'हिट' की शूटिंग में बिजी हैं। दीवाली से पहले तक वो मुंबई में इसकी 90 फीसदी शूटिंग पूरी कर लेंगे। दीवाली के तुरंत बाद वो अनुभव सिन्हा की 'भीड़' की शूट शुरू करेंगे। साथ ही उनकी 'बधाई दो' का पोस्ट प्रोडक्शन भी शुरू हो चुका है। दिसंबर से वो करन जौहर के बैनर की फिल्म भी शुरू करेंगे। उसकी कास्टिंग का काम पिछले दो महीनों से चल रहा है। इसमें राजकुमार राव के पिता के रोल के लिए मनु ऋषि का भी ऑडिशन हुआ था, पर मेकर्स को वो जरा यंग लगे। ऐसे में मनु ऋषि को फाइनलाइज नहीं किया गया। हाल ही में मनु ऋषि 'हम दो हमारे दो' में कृति सैनन के पिता के रोल में नजर आए थे।

करन जौहर के बैनर से जुड़े सूत्रों ने बताया, "उस फिल्म का डायरेक्शन 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' के डायरेक्टर शरण शर्मा करेंगे। उसमें जाह्नवी कपूर भी हैं। बहरहाल, राजकुमार राव और भूमि पेडणेकर की 'बधाई दो' मूल रूप से एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर के रिश्तों पर बेस्ड है। फिल्म से जुड़े सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि राजकुमार राव कहने को पुलिस कॉन्स्टेबल के रोल में हैं, मगर फिल्म में एक भी फाइट सीक्वेंस नहीं है।