Type Here to Get Search Results !

टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर, NZ ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया

अबुधाबी। न्यूजीलैंड ने सुपर-12 के 40वें मुकाबले में अफगानिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया है। न्यूजीलैंड की जीत के साथ ही भारतीय टीम के सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीदें भी समाप्त हो गई है। अगर इस मैच में कीवी टीम हारती तो ही भारत टॉप-4 में आगे बढ़ सकता था, लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला। NZ ने ना सिर्फ मैच जीता बल्कि सेमीफाइनल का टिकट भी कटा लिया। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने निराश किया और टीम 20 ओवरों के खेल में 124/8 का स्कोर ही बना सकी। नजीबुल्लाह जादरान 73 टॉप स्कोरर रहे, जबकि ट्रेंट बोल्ट के खाते में 3 विकेट आई। 125 रनों के टारगेट को कीवी टीम ने बहुत ही आसानी के साथ 18.1 ओवर के खेल में सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।