Type Here to Get Search Results !

महेन्द्र सिंह धोनी सूर्यवंशी में एक्टिंग करते दिखेंगे, गुलशन ग्रोवर के साथ वायरल फोटो ने फैलाई अफवाह

मुंबई। अक्षय कुमार रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'सूर्यवंशी' में एक पुलिस वाले के रूप में दिखाई देंगे, जिसमें उनके साथ कटरीना कैफ भी लीड रोल में हैं। लंबे समय बाद दोनों एक बार फिर पर्दे पर नजर आएंगे। लेकिन कल्पना कीजिए कि क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अक्षय कुमार के अलावा किसी और के साथ स्क्रीन स्पेस साझा कर रहे हैं और वह भी रोहित शेट्टी की फिल्म में! खैर, हाल ही में 'बैड मैन' गुलशन ग्रोवर द्वारा सोशल मीडिया पर धोनी की सूर्यवंशी में मौजूदगी की ओर इशारा करते हुए एक फोटो शेयर की है।

गुलशन ग्रोवर ने इस फोटो के साथ कैप्शन में फैन्स को ये गेस करने के लिए छोड़ दिया है- माही भाई के साथ सूर्यवंशी के सेट पर। क्या? अक्षय कुमार क्या एमएस धोनी फिल्म सूर्यवंशी में अभिनय कर रहे हैं या सेम स्टूडियो में कुछ और शूट कर रहे हैं। ऐसा लगता है, धोनी उसी स्टूडियो में शूटिंग कर रहे थे जहां अक्षय की सूर्यवंशी फिल्माई जा रही थी और भारतीय क्रिकेटर ने बॉलीवुड के बैड मैन के साथ एक फोटो सेशन के लिए पोज दिया था।