Type Here to Get Search Results !

BCCI को कपिल देव की नसीहत, टीम को है यंग ब्लड की जरूरत

मुंबई। टीम इंडिया का प्रदर्शन टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक बहुत खराब रहा है। भारतीय टीम ने अब तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इससे टीम की काफी आलोचना हो रही है।

कई दिग्गज खिलाड़ी भी टीम के इस प्रदर्शन से काफी निराश हैं। टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन को लेकर पूर्व कप्तान कपिल देव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर टीम के बड़े खिलाड़ी अच्छा नहीं कर रहे हैं तो उन्हें टीम से बाहर कर युवाओं को मौका दें।

बता दें, अब टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने तीनों मैच जीतने के साथ-साथ दूसरी टीमों के परिणाम पर निर्भर रहना होगा।

कपिल ने कहा, ‘अगर हम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दूसरी टीमों पर निर्भर रहते हैं तो यह शर्मनाक है। अगर आप विश्व कप जीतना चाहते हैं या सेमीफाइनल में पहुंचना चाहते हैं तो अपने दम पर वहां तक पहुंचे। बेहतर है कि हम दूसरी टीमों पर निर्भर न रहें। मेरा यह मानना है कि टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं को बड़े नामों और बड़े खिलाड़ियों का भविष्य तय करना होगा।’