Type Here to Get Search Results !

अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड मैच से पहले आई मीम्स की बाढ़, अफगान खिलाड़ियों को भारतीयों का फुल सपोर्ट

मुंबई। टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की आखिरी उम्मीद अफगानिस्तान है। अगर ये टीम न्यूजीलैंड को हरा देती है तो भारत के सेमीफाइनल में जाने के चांस बढ़ जाएंगे। वहीं, अगर न्यूजीलैंड की टीम जीत जाती है तो अफगानिस्तान के साथ-साथ टीम इंडिया का भी सफर टी-20 वर्ल्ड कप में खत्म हो जाएगा। अब भारतीय क्रिकेट फैंस की नजरें अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड मुकाबले पर टिक गई हैं। सोशल मीडिया पर तो मीम्स की बाढ़ आ गई है। आइए आपको बताते हैं इस मुकाबले को लेकर फैंस कैसे-कैसे मीम्स बना रहे हैं और क्या-क्या कह रहे हैं।