Type Here to Get Search Results !

मीरा राजपूत की बेस्ट फ्रेंड को था शाहिद कपूर पर क्रश

मुंबई। बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत ने एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान खुलासा किया कि उनकी बेस्ट फ्रेंड को शाहिद पर क्रश हुआ करता था। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वो अपनी उस दोस्त को अपने कॉलेज के समय से जानती हैं। अब मीरा ने अपनी शादी से जुड़े कुछ किस्से शेयर किए हैं। मीरा ने शाहिद के साथ अरेंज मैरिज की थी। दोनों 2015 में गुरुग्राम में शादी के बंधन में बंध गए थे।

मीरा ने कहा, "मेरी बेस्ट फ्रेंड को शाहिद पर क्रश था। इसलिए जब मैंने उसे बताया कि मेरी शादी शाहिद से होने वाली है तो उसने कहा 'ओह माय गॉड' क्योंकि वह मुझसे कहती रहती थी कि उसका शाहिद पर क्रश है। तब मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता था। हम लोग इस बात पर आज भी हंसते हैं क्योंकि मेरी फ्रेंड स्कूल के समय से शाहिद को पसंद करती थी।" मीरा ने आगे कहा कि वो आज भी इस पर हंसती हैं।