मुंबई। 5 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म सूर्यवंशी का गाना टिप-टिप आज रिलीज कर दिया गया है। ये गाना साल 1994 की फिल्म मोहरा के टिप-टिप बरसा पानी का रीक्रिएशन है, जिसमे रवीना टंडन और अक्षय कुमार की जोड़ी देखने मिली थी। इस गाने में कटरीना कैफ के खूबसूरत डांस मूव्स को दर्शकों की खूब तारीफें मिल रही हैं।
कटरीना कैफ ने हाल ही में सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए गाना रिलीज होने की जानकारी दी है। इस गाने की एक झलक दिखाते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है, पानी में डांस करने जैसा कछ भी नहीं है। टिप-टिप बरसा पानी गाना रिलीज हो चुका है।