Type Here to Get Search Results !

कंगना रनोट बोलीं- मेरा यह सम्मान बहुत सारे लोगों के मुंह बंद कर देगा

मुंबई। एक्ट्रेस कंगना रनोट को सोमवार को नई दिल्ली में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद, कंगना ने अपने फैंस और फालोअर्स के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो मैसेज शेयर किया है। कंगना ने बताया कि कैसे पहले एक एक्ट्रेस के रूप में अपने काम के लिए कई पुरस्कार मिले थे, लेकिन पद्म श्री ने दिखाया कि कैसे देश ने उन्हें एक 'आदर्श नागरिक' के रूप में भी महत्व दिया।

उन्होंने कहा, मै कृतज्ञ हूँ जब मैंने अपना करियर छोटी उम्र में शुरू किया था, तो मुझे सफलता का स्वाद चखने में 8-10 साल लग गए। लेकिन जब मैं आखिरकार सफल हो गई, तो मुझे इसमें मजा नहीं आया। मैंने फेयरनेस प्रोडक्ट्स, आइटम नंबर्स, फेमस मेल लीड एक्टर्स और प्रोडक्शन हाउस के साथ फिल्मों में काम करना छोड़ दिया। मैंने जितना पैसा कमाया उससे ज्यादा दुश्मन बन गए हैं।