दुबई। टी-20 WC में आज टूर्नामेंट का 42वां मुकाबला भारत और नामीबिया के बीच दुबई में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हैं, ऐसे में जो भी टीम ये मैच जीतेगी उसका असर टूर्नामेंट पर नहीं पड़ेगा। हालांकि, भारतीय कप्तान विराट कोहली जीत के साथ अपने कप्तानी करियर को अलविदा कहना चाहेंगे। चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि इस मैच में फैंटेसी-11 के लिहाज से कौन-कौन से खिलाड़ी अहम हो सकते हैं।
दुबई की पिच बल्लेबाजी के लिए कुछ खास नहीं मानी जाती। इस मैदान पर सुपर-12 के 9 मैच खेले गए हैं और आठ बार बाद में बैटिंग करने वाली टीम जीत दर्ज करने में सफल रही है। इस मैच में भी दोनों टीमों की नजरें टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने पर रहेगी।
ऋषभ पंत- पंत ने पिछले कुछ समय से अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया है। अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने 13 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाए थे। कीपिंग का जिम्मा भी उनके पास ही रहेगा। फैंटेसी 11 के लिए वे बढ़िया पसंद रहेंगे।