Type Here to Get Search Results !

धनतेरस पर मुख्यमंत्री चौहान ने खरीदी पूजा की थाली

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ रोशनपुरा चौराहा पहुँचकर धनतेरस के अवसर पर खरीददारी की। उन्होंने शगुन स्वरूप एक चाँदी का सिक्का, पूजा की थाली और दीपक खरीदा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जाएका पान भंडार की दुकान पर पान भी खाया। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बाजार में धनतेरस की खरीदारी के लिए आये सभी नागरिकों से भेंट कर धनतेरस की शुभकामनाएँ भी दीं।