Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री चौहान ने धनतेरस पर करूणाधाम आश्रम में की पूजा-अर्चना

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह ने धनतेरस पर करुणाधाम आश्रम में दर्शन और पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आकाशदीप प्रज्जवलित कर खुले आसमान में छोड़े।  मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सपरिवार गुरुदेव श्री सुदेश शांडिल्य जी महाराज से आशीर्वाद भी प्राप्त किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने करूणाधाम आश्रम में आये श्रद्धालुओं को धनतेरस की शुभकामनाएँ दी।