दमोह। किसानों को समय पर खाद,यूरिया न मिलने पर उनके खेतों में फसल की बुआई का काम प्रभावित होने लगा है मंगलवार को भी सुबह किसान शहर के सहकारी विपणन केंद्र के बाहर दमोह-सागर मार्ग पर इकट्ठे होकर नारे लगाते औऱ डीएपी की मांग करते रहे हालांकि राजस्व अधिकारी के आश्वासन और पुलिस की मौजूदगी के बाद किसान पुनः सहकारी केंद्र चले गए। रबी की फसल की बुआई के समय उपयोगी माना जाने वाला रसायनिक खाद उपलब्ध न होने पर उपज पर असर पड़ता है सहकारी केंद्र में कभी स्टाफ की कमी रहती है तो कभी मशीन की,जिसके कारण भी किसानों को समय पर यूरिया/खाद नहीं मिल पाता है और वे परेशान होते है।
किसानों ने लगाया जाम, राजस्व अधिकारी और पुलिस की समझाइश के बाद पहुंचे सहकारी केंद्र
नवंबर 02, 2021
Tags