ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित जगह पहुंचाया
दमोह। जबेरा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सगौनी रेंज के सगरा रिछाई गांव के पास खेतों में 1 नील गाय और 1 हिरण का बच्चा नजर आया। गावों से कुछ दूरी से अभ्यारण की सीमाएं शुरू हो जाती है ऐसे में कुछ जंगली जानवरो के बच्चे भटक कर कई बार ग्रामीण इलाकों में पहुँच जाते हैं कुछ इसी तरह नील गाय और हिरण के मासूम बच्चे सगौनी रेंज के सगरा रिछाई गांव के खेतों मैं पहुंच गए।
ग्रामीण की नजर दोनों ही बच्चों पर गई जो खेत खलिहान में घूम रहे थे जिन्हें जंगली जानवरों और आवारा कुत्तो से बचाने के लिए काफी जद्दोजहद की जिसके बाद इस मामले की सूचना वन अमले को जिसके बाद वनपालों के सहयोग से दोनों बच्चों को वन चौकी सगरा के कक्ष तक पहुचा दिया गया। वनपाल ने बताया कि दोनो बच्चों को सिग्रांमपुर या नौरादेही अभ्यारण्य मैं भेजा जाएगा जहां उनकी देखरेख की जाएगी।