ग्राम केवलारी और सूखा में बिजली नही मिलने से नाराज हैं किसान
पथरिया। ग्राम पंचायत केवलारी व सूखा के किसानों को विद्युत आपूर्ति न होने से नाराज किसानों ने नगर के संजय चौराहे पर दो घन्टे तक जाम लगाया। गांव में सिंचाई के समय पर बिजली नही मिलने से नाराज किसानों ने चक्काजाम कर दिया, चक्काजाम रहने के बाद पॉवरकाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को 10 घंटे बिजली सप्लाई देने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने चक्काजाम खत्म किया।
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने कृषि क्षेत्र को 12 घंटे बिजली सप्लाई देने का दावा किया था। इसके विपरीत किसानों को एक घंटे भी बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। इस समय चना, गेंहू की बुआई का समय चल रहा है, ऐसे में किसानों को सिचाई के लिए बिजली की सबसे ज्यादा जरूरत है। जो उन्हें मात्र दिन में एक या दो घन्टे मिल रही हैं।
केवलारी, बोतराई और सेमरा फीडर की लाइट तीन दिन से बन्द हैं।अधिकारियों को सूचित किया पर इनके द्वारा को सुध नही ली गई 24 घन्टे में मात्र एक या दो घन्टे किसानों को बिजली मिल रही हैंजिससे एक एकड़ की भी सिचाई नही हो पा रही हैं सरकार कहती हैं अटल ज्योति योजना को विघुत विभाग ने अटल कटौती योजना बना दिया हैं। इसलिए मजबूरन आज हम पथरिया आकर चक्का जाम करना पड़ा।
वही रत्नेश सोनी ने बताया
बोत राई फीडर में बिजली की समस्या सबसे ज्यादा है। और जानबूझकर वहा समस्या पैदा की जा रही। पंद्रह दिन से पम्प लगे हैं पर एक एकड़ सिचाई भी नही की जा रही हैं। 50 %किसानों के पास पानी वैसे भी खत्म हो गया हैं।बाकी के पास लाइट नही हैं। तो चक्का जाम किया हैं।
जगदीश पटेल किसान
24 घन्टे से परमानेंट बिजली बंद है कभी एक फेस दे देते हैं तो कभी दो फेस दे देते हैं एक घंटे के लिए लेकिन एक पूरा दिन हो गया 24 घन्टे से लाइट नही हैं किसान को यह सरकार हर तरफ से मार रही हैं। आज हमारी मांग पूरी नही होती तो यह चक्का जाम ऐसी ही लगा रहे गया।
राजू पटेल किसान
किसानी को लेकर गांव में बहुत समस्या हैं पंद्रह दिन से गांव में लाइट नही हैं जिससे खेती में सिचाई की समस्या हो रही हैं अधिकारी किसी की सुन नही रहे हैं। कहते है कि बाहर से बन्द हैं या तार टूट गया है लेकिन लाइट नही मिल रही और देते भी तो 1 घन्टे या आधा घन्टे के लिए बस अगर समस्या खत्म नही हुई, तो हम लोग यहां से वापिस नही जाएगे।
परषोतम तिवारी किसान
दो ग्राम पंचायत के लोगों के लिए बिजली की समस्या है जिसका उन्हें ज्ञापन भी दिया है मैं अभी ग्राम पंचायत जाकर उनकी समस्या को समाधान करवाता हु।
डी.के. सोनी
कार्यपालन अधिकारी अभियंता दमोह