भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज उज्जैन में भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसी दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा केदारनाथ मंदिर में किए जा रहे पूजन को वर्चुअल देखा एवं उनके उद्बोधन को सुना।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद श्री वी.डी. शर्मा और श्री अनिल फिरोजिया जन-अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री विभाष उपाध्याय, श्री विवेक, श्री जगदीश अग्रवाल और श्री बहादुर सिंह मुंडला मौजूद रहे।