Type Here to Get Search Results !

सिक्किम के खिलाफ हैट्रिक लेकर फैलाई सनसनी

मुंबई। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में विदर्भ के स्पिनर अक्षय कर्णेवार एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में उन्होंने मणिपुर के खिलाफ अपने कोटे के सभी चार ओवर मेडन डाले। यानी किसी ओवर में कोई रन नहीं दिया और दो विकेट भी झटके। अब सिक्किम के खिलाफ खेले गए मुकाबला में हैट्रिक लेकर फिर से सनसनी फैला दी।

सिक्किम के खिलाफ खेले गए में अक्षय अपनी लय बरकरार रखते हुए चार ओवर में सिर्फ पांच रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। 7.5वें ओवर में उन्होंने कोडंडा अजीत कार्तिक को बोल्ड किया, अगली गेंद पर क्रांति कुमार अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया और 9.1वें ओवर में आशीष थापा का विकेट लेकर हैट्रिक पूरी की।