Type Here to Get Search Results !

अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' ने चौथे दिन कमाए 102.81 करोड़ रुपए , तान्हाजी के बाद 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली फिल्म

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म सूर्यवंशी लगातार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने 26.29 करोड़ का ओपनिंग कलेक्शन किया था, जिसके बाद से ही सूर्यवंशी कोरोनाकाल में सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है। अब रिलीज के 4 दिन बाद फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस में 102.81 करोड़ रुपए कमाई करके 100 करोड़ क्लब में जगह बना ली है।

5 नवम्बर को देशभर की 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई फिल्म सूर्यवंशी ने पहले दिन 26.29 करोड़, दूसरे दिन 23.85 करोड़, तीसरे दिन 26.94 करोड़ और चौथे दिन 14.51 करोड़ का बॉक्स ऑफिस किया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 102.81 करोड़ हो चुका है। ये आंकड़े सिर्फ भारत के हैं, जबकि पंजाब में फिल्म का विरोध करते हुए इसे कई सिनेमाघरों से हटा दिया गया है।