Type Here to Get Search Results !

कंगना रनोट को पद्मश्री अवॉर्ड मिलने पर सोनू सूद के फैंस नाराज

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट को 8 नवंबर को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में पद्म श्री अवॉर्ड मिला था। कंगना इस अवॉर्ड से काफी खुश हैं साथ ही उनके फैन्स भी बहुत खुश हैं। हालांकि कंगना को यह अवॉर्ड दिए जाने से नेटिजन्स का एक खेमा बेहद नाखुश है और सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहा है। इसमें केवल कंगना के विरोधी ही नहीं बल्कि सोनू सूद के फैन्स भी शामिल हैं।

सोनू सूद के फैन्स सोशल मीडिया पर इस बात पर नाराजगी जता रहे हैं कि उनके फेवरेट हीरो ने इतने लोगों के मदद की लेकिन उसके बाद भी पद्म अवॉर्ड कंगना को दिया गया है। लोगों का कहना है कि कंगना को केवल सरकार का सपोर्ट करने के लिए यह अवॉर्ड मिला है। जबकि सही मायने में यह अवॉर्ड सोनू हकदार हैं। लोगों की मदद करने के लिए मिलना यह अवॉर्ड उन्हें मिलना चाहिए था।

इस पर कमाल आर खान ने अपने ट्वीट लिखा कि, अगर कोई बॉलीवुड वाला अगले साल #PadmaShriAward चाहता है, तो उसे तुरंत सॉफ्ट पोर्न बनाना शुरू कर देना चाहिए। क्योंकि अगर आप सोनू सूद जैसा अच्छा काम करेंगे तो आप आईटी रेड के लायक ही हैं।