Type Here to Get Search Results !

शाहरुख खान के जन्मदिन पर फैनक्लब ने बांटी 5555 दिवाली किट और खाना, मन्नत के बाहर फैंस ने गाया बर्थडे सॉन्ग

मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन शाहरुख की एक झलक पाने के लिए उनके हजारों फैंस मन्नत के बाहर घंटों से इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ उनका एक फैन क्लब ऐसा भी है जो इस दिन जरुरतमंद लोगों की मदद का काम कर रहा है। शाहरुख के फैन क्लब शाहरुख यूनिवर्स ने आज जरुरतमंद लोगों को 5555 दिवाली किट, खाना और अन्य जरुरत का सामान बांटा है। इस चैरिटी वर्क की चंद तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।