Type Here to Get Search Results !

दुनिया भर में 5200 स्क्रीन पर रिलीज हो सकती है सूर्यवंशी

मुंबई। सूर्यवंशी की रिलीज की उलटी गिनती शुरू हो गई है। अक्षय कुमार और कटरीना कैफ​ स्टारर फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह खास रोल में हैं। फिल्म दुनिया भर में बड़े पैमाने पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इसे दुनिया भर में 5200 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ रणवीर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 83 का टीजर भी फिल्म के साथ अटैच होगा, जो केवल थिएटर्स में ही दिखाई देगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस समय सूर्यवंशी डोमेस्टिक रीजन में 4000 स्क्रीन लाइनअप हैं। विदेशी स्क्रीन रिलीज के मामले में फिल्म 1250 प्लस स्क्रीन पर 1000 प्रिंटों के साथ रिलीज हो रही है। फिल्म के 30 करोड़ रुपये के आसपास ओपनिंग करने की उम्मीद है।

टीम 83 भी रिलीज को खास अंदाज में करने की प्लानिंग चल रही है। रिलायंस एंटरटेनमेंट और कबीर खान ने दुनिया भर में सिनेमा हॉल में सूर्यवंशी के प्रिंट के लिए विशेष रूप से 83 के टीज़र को जोड़कर एक अनूठी रणनीति तैयार की है। इसका मतलब यह है कि 83 का आधिकारिक टीज़र लॉन्च डिजिटल दुनिया पर ही किया जाएगा, केवल अधिकतम लोगों ने सूर्यवंशी की शुरुआत से पहले बड़ी स्क्रीन पर टीज़र देख सकेंगे।