Type Here to Get Search Results !

इंडियन स्किल्स-2021 रीजनल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश को मिले 3 स्वर्ण पदक

भोपाल। इंडियन स्किल्स-2021 की रीजनल प्रतियोगिता (वेस्ट जोन) में मध्यप्रदेश ने 3 एवं एक रजत पदक प्राप्त किया है। प्रतियोगिता गांधी नगर और अहमदाबाद में 29 अक्टूबर से एक नवंबर 2021 की अवधि में संपन्न हुई।

प्रतियोगिता में कुकिंग में अवनि पाटिल, बेकरी में संस्कार सिंह तथा वेब टेक्नालॉजी में शुभम प्रजापति ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। ब्रिक्लेइंग में रोहित कुमार कुशवाह ने रजत पदक प्राप्त किया। विजेताओं को गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र भाई पटेल ने प्रशस्ति-पत्र, मेडल एवं नगद राशि से सम्मानित किया। प्रतियोगिता में गोवा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान एवं गुजरात के 230 प्रतिभागी ने विभिन्न स्किल्स में कौशल प्रदर्शन किया। अगले चरण में यह प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली इंडियन स्किल्स-2021 में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे।