भोपाल। किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल बुधवार को अयोध्या में भगवान श्री राम की भव्य शोभा-यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। कृषि मंत्री श्री पटेल ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा से सौजन्य मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएँ दी।
श्री पटेल ने अयोध्या के अवध इंटरनेशनल स्कूल आशापुर के प्रांगण में हरदा के खिलता कमल सामाजिक सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री संदीप पटेल के सहयोग से हरदा के कलाकारों द्वारा 11 हजार वर्ग फीट के भू-खण्ड पर 125 किलो अनाज के दानों से बनाये गये राम-दरबार के दर्शन भी किये। उल्लेखनीय है कि कृषि मंत्री श्री पटेल की जन्म-भूमि और कर्म-भूमि हरदा के 60 युवाओं ने सतीश गुर्जर के नेतृत्व और मार्गदर्शन में राम-दरबार सजाया है।