Type Here to Get Search Results !

आखिरी ओवर में दो छक्के लगाकर मिलर ने दिलाई SA को रोमांचक जीत

शारजाह। टी-20 WC के 25वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को बेहद ही रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से हरा दिया है। टॉस गंवाकर पहले खेलते हुए श्रीलंका ने 10 विकेट के नुकसान 142 रनों का स्कोर बनाया। पाथुम निसांका ने बढ़िया बैटिंग करते हुए (72) रन बनाए। अफ्रीकी टीम के लिए तबरेज शम्सी और ड्वेन प्रीटोरियस 3-3 विकेट लेने में सफल रहे।

143 रनों के टारगेट को अफ्रीकी टीम ने एक गेंद पहले 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। जीत में डेविड मिलर ने 13 गेंदों पर नाबाद 23 रनों की पारी खेली। बता दें, आखिरी ओवर में SA को जीतने के लिए 15 रनों की दरकार थी और श्रीलंका को जीत का फेवरेट माना जा रहा था, लेकिन मिलर ने दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार दो छक्के लगाते हुए SL की जीत के सपने को तोड़ दिया।