मुंबई। मिस्र में खेली गई वर्ल्ड किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने यहां कुल 26 पदक अपने नाम किए। इनमें 11 स्वर्ण 8 रजत और 7 कांस्य हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर की ब्रूस ली नाम से मशहूर बांदीपोरा की तजामुल इस्लाम ने वर्ल्ड किक बॉक्सिंग में दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता है।
तजामुल ने इस कामयाबी ट्वीट किया, ‘यह वास्तव में मेरे लिए गर्व का क्षण था जब मुझे मिस्र में विश्व किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में फिर से स्वर्ण पदक मिला। अब मैं 2 बार विश्व किक बॉक्सिंग चैंपियन हूं।'
इस जीत पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तजामुल की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘बांदीपोरा की तजामुल इस्लाम को विश्व किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2021 में स्वर्ण पदक जीतकर मिस्र में इतिहास रचने के लिए मेरी तरफ से बहुत-बहुत बधाई। हमारी युवा किक बॉक्सिंग चैंपियन ने पिछले कुछ सालों में असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है।