Type Here to Get Search Results !

गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से शादी करने जा रहे हैं राजकुमार राव

मुंबई। आलिया भट्ट- रणबीर कपूर, कटरीना कैफ-विक्की कौशल के बाद अब राजकुमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा की शादी की खबरें भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर नवम्बर की शुरुआत में गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से शादी कर रहे हैं जिसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। फिलहाल शादी के लिए कोई तारीख पक्की नहीं की गई है, हालांकि शादी के बारे में सभी करीबियों को जानकारी दे दी गई है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, राजकुमार राव 10 से 12 नवम्बर के बीच किसी तारीख में शादी करेंगे। इस शादी के लिए कपल ने अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को भी न्यौता दे दिया है। फिलहाल दोनों की शादी पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो कपल बॉलीवुड के ट्रेंड को फॉलो ना करते हुए प्राइवेट सेरेमनी में शादी करेंगे।