Type Here to Get Search Results !

शादी के बाद विक्की कौशल-कटरीना कैफ नए घर में होंगे शिफ्ट

मुंबई। कटरीना कैफ और विक्की कौशल की पर्सनल लाइफ को लेकर इन दिनों कई खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दोनों 7-9 दिसंबर के बीच शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अब दोनों को लेकर एक और खबर सामने आई है जिसमें कहा जा रहा है कि शादी के बाद कटरीना और विक्की नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, कटरीना और विक्की दो महीने पहले जुहू इलाके में एक अपार्टमेंट देखने गए थे जो कि उन्हें काफी पसंद आया। कई बार घर देखने के बाद उन्होंने घर की डील फाइनल कर ली है और अब शादी के बाद दोनों इसी घर में रहने की प्लानिंग कर रहे हैं।

खास बात ये है कि कटरीना और विक्की को जो अपार्टमेंट पसंद आया है, वो उसी बिल्डिंग में है जहां अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी रहते हैं। इस तरह विक्की-कटरीना की अगर शादी की खबरें सच हैं तो शादी के बाद दोनों यहीं शिफ्ट हो सकते हैं और अनुष्का-विराट उनके पड़ोसी बन जाएंगे।