मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की पूछताछ और आर्यन खान से ड्रग्स चैट के सामने आने के बाद अनन्या पांडे काम पर वापस लौट आई हैं। अनन्या फिल्म लाइगर में विजय देवरकोंडा की को-स्टार हैं। 22 साल की एक्ट्रेस अनन्या ने फिल्म का एक साॅन्ग शूट करने के लिए शूटिंग को जॉइन किया है।
गाने की शूटिंग मुंबई के गोरेगांव में रॉयल पाम्स के पास ड्रीम स्टूडियो में हो रही है। सेट से एक सूत्र ने खुलासा किया कि फिल्म की शूटिंग 25 अक्टूबर को शुरू हुई थी, लेकिन अनन्या नहीं आई क्योंकि उन्हें एनसीबी कार्यालय जाना था। इसलिए, शूटिंग के पहले दो दिन केवल विजय देवरकोंडा और 80 डांसर पर बेस्ड थे जो गाने का हिस्सा थे।