विदिशा। मुख्यमंत्री की अति महत्वकांक्षी योजना सीएम हेल्पलाइन में रूचि नहीं लेने पर विदिशा जिले के 35 अधिकारियों को विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव द्वारा शो काज नोटिस दिए जाने से हड़कंप मचा है। कलेक्टर ने इन अधिकारियों से 3 दिन के भीतर उत्तर मांगा है, उत्तर ना मिलने पर एक पक्षीय कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।
कलेक्टर ने 25 अक्टूबर को आयोजित टीएल बैठक में लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा की थी। जिसमें पता चला कि सितंबर में इन अधिकारियों ने शिकायतों को अटेंड नहीं किया, जिससे वह शिकायतें एल 2 स्तर पर पहुंच गईं।
जिन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिए गए हैं, उनमें नटेरन विकास खंड शिक्षा अधिकारी एम एल मालवीय, उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग डॉक्टर ओपी गौर, महाविद्यालय सिरोंज के रजिस्टार एस सैफुद्दीन, अतिरिक्त कार्यपालन यंत्री गंज बासौदा अजय गायकवाड़, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विदिशा के सहायक यंत्री जेएस सिरोही, खनिज निरीक्षक पंकज वानखेड़े, ऊर्जा विभाग के सहायक प्रबंधक अशफाक खान, ऊर्जा विभाग के विदिशा शहर प्रबंधक राजीव कुमार, ऊर्जा विभाग कुरवाई के कनिष्ठ यंत्री अडला गणेश अमरेंद्र, ऊर्जा विभाग ग्यारसपुर के कनिष्ठ यंत्री सुहाग सिंह पंवार, ऊर्जा विभाग नटेरन के कनिष्ठ यंत्री जितेंद्र मेहरा, ऊर्जा विभाग के प्रबंधक शिवराज सिंह मीणा, ऊर्जा विभाग शमशाबाद वितरण केंद्र प्रभारी बृजेश कुमार सोनी, ऊर्जा विभाग विदिशा के सहायक प्रबंधक संतोष कुमार बिसोरिया, बासौदा के नगर पालिका अधिकारी निशांत सिंह, शमशाबाद नगर पालिका अधिकारी रणवीर सिंह राजपूत, सिरोंज के नगर पालिका अधिकारी रमाशंकर शर्मा, लटेरी के नगर पालिका अधिकारी अशोक कुमार कैथल, कुरवाई विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ एके श्रीवास्तव, बासौदा के विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ रविंद्र चिडार, ग्यारसपुर बीएमओ डॉ काल्वे अब्बास जाहिद, विदिशा बीएमओ डॉ सतीश मौर्या, शमशाबाद बीएमओ डॉक्टर नीतू सिंह राय, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कुरवाई नारायण सिंह कुर्मी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी गुलाबगंज आर के शर्मा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी लटेरी सीएस मर्सकोले, जनपद पंचायत कुरवाई सीईओ सुश्री चेतना पाटिल, जनपद पंचायत बासौदा सीईओ अरविंद शर्मा, जनपद पंचायत सिरोंज सीईओ शोभित त्रिपाठी, जनपद पंचायत नटेरन सीईओ शंकरलाल कुरेले, कलेक्ट्रेट कार्यालय विदिशा के प्रभारी कार्यालय अधीक्षक भंवरलाल पैठारी, भू अभिलेख कार्यालय विदिशा के प्रभारी अधीक्षक राजेश राम, पठारी तहसीलदार रमेश कुमार मेहरा, सिरोंज तहसीलदार अलका सिंह और विदिशा वन परिक्षेत्र अधिकारी शंकरलाल भूरिया शामिल हैं।
कलेक्टर का कहना है कि सीएम हेल्पलाइन मुख्यमंत्री जी की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है, जिसमें प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से निराकरण किए जाने के निर्देश समय-समय पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं किंतु इन अधिकारियों ने निर्देशों को अनदेखा कर सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में कोई रुचि नहीं ली है। तीन दिवस में संतोषजनक उत्तर प्राप्त ना होने पर कलेक्टर भार्गव ने एकपक्षीय कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस कार्रवाई से जिले भर में हड़कंप मचा है।