Type Here to Get Search Results !

बॉम्बे हाईकोर्ट ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन को दी जमानत

मुंबई। क्रूज ड्रग्स केस में मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद आर्यन खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। आर्यन के साथ मामले में आरोपी मुनमुन धमीचा और अरबाज मर्चेंट को भी जमानत मिल गई है। बता दें, 2 नवंबर को शाहरुख का जन्मदिन है। शाहरुख अपने बेटे के साथ बर्थडे मना पाएंगे। हालांकि, उन्हें आज की रात जेल में ही बितानी पड़ेगी। बेल की खबर आते ही सोशल मीडिया पर #aryankhan और आर्यन खान ट्रेंड हो रहा है। साथ ही अब मीम्स की बाढ़ भी आ गई है।