मुंबई। साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी गैरी कर्स्टन पाकिस्तान के नए हेड कोच बन सकते हैं। कर्स्टन इससे पहले अपनी कोचिंग में टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बना चुके हैं। गैरी कर्स्टन के अलावा पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर साइमन कैटिच और पीटर मूर्स भी पाकिस्तान के कोच बनने की रेस में शामिल हैं।
टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने से ठीक पहले पाकिस्तान के हेड कोच मिस्बाह उल हक और बॉलिंग कोच वकार यूनुस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। दोनों के पद छोड़ने के बाद पूर्व ऑफ स्पिनर सकलैन मुश्ताक को पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम का अंतरिम कोच और पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक को बॉलिंग कोच बनाया गया था। हालांकि इनका कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद ही खत्म हो जाएगा।