Type Here to Get Search Results !

महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर पहला महिला जिम का लोकार्पण विधायक आरिफ मसूद ने किया।

भोपाल। मध्य विधायक आरिफ मसूद ने अपनी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले यूनानी शिफाखाने के पास वार्ड क्र.20 में महिलाआंे के स्वास्थ्य को देखते हुए, जिम का निर्माण कार्य कराकर आज उसका लोकार्पण इक़बाल हफ़ीज़ साहब, मुफ्ती-ए-शहर अबुल कलाम क़ासमी साहब द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी धर्माें के ज़िम्मेदारों सहित क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित हुईं।

इस अवसर पर विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि भोपाल शहर में महिला जिम निःशुल्क कहीं नहीं है जिस कारण महिलाएं जिम नहीं जा पाती हैं जिसको देखते हुए मैने अपनी विधायक निधि से इस जिम का निर्माण कार्य कराया है यह भोपाल में पहला महिला जिम होगा जिसका आज शुभारंभ किया गया। यह जिम बिलकुल निःशुल्क रहेगा जिसमें चौक, इब्राहिमपुरा, बुधवारा, इतवारा, आज़ाद मार्किट सहित आस-पास के घने क्षेत्र की महिलाएं इस जिम में एक्सरसाइज़ कर अपने आप को स्वस्थ्य रख सकेंगी।

इस अवसर पर मुख्यरूप से ईश दयाल शर्मा जी, राजकुमार वर्मा, ममता शर्मा, माया साहू, कैलाश अग्रवाल, पूर्व पार्षद स्वाति कौशल, मीना यशवंत यादव, महेन्द्र सिंह रॉकी, रशमी सेन, अनीता महेश्वरी, रागिनी अग्रवाल, माया साहू, अनीता विश्वकर्मा, निदा शाहवर, शाजिया खान, समर कुरैशी, सालेहा मिर्जा, नाजिया खान, सबा सुल्ताना, समीना जहॉ, सविता यादव, शहनाज़ फातमा, अतिया कुरैशी, आफरीन सईद, फरजाना हाशमी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित हुए।