Type Here to Get Search Results !

शराब पीने से एक साथ दो युवाओं की हुई मौत पुलिस मामले की जांच में जुटी

परिजन ने आशंका जताई कि जहरीली शराब पीने से हुई युवकों की मौत,पोस्टमार्टम के बाद चलेगा सही घटना का पता

महाराजपुर। गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के गुरसारी गांव में शराब पीने से एक साथ 2 युवाओं की मौत का मामला सामने आया है कुछ ही घंटे के अंतराल में गुरसारी गांव में एक साथ 2 युवाओं की मौत के बाद गांव में हड़कंप मच गया आज सुबह परिजन दोनों युवकों के शवों को लेकर गढ़ीमलहरा थाना पहुंचे इसके बाद पुलिस हरकत में आई और मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और पुलिस ने घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के गुरसारी गांव के 2 युवाओं ने कल दिन में शराब पी थी जिसके बाद दोनों युवाओं की कुछ ही घंटे के अंतराल में मौत हो गई परिजनों के अनुसार शराब जहरीली हो सकती है गुरसारी गांव के निवासी मूरत सिंह पिता श्यामलाल यादव उम्र 26 वर्ष एवं राजेंद्र राजपूत पिता बाबूराम राजपूत उम्र 30 वर्ष ने कल दिन में शराब पी थी इसके बाद कुछ ही घंटों के अंतराल में दोनों युवकों की मौत हो गई जिसके बाद परिजनों को शराब का जहरीली होने की आशंका हुई और परिजनों ने गढ़ीमलहरा थाना पहुंचकर इस पूरे घटनाक्रम की पुलिस को सूचना दी मौके पर गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी रवि उपाध्याय सहित भारी पुलिस बल गुरसारी गांव पहुंचा और घटना की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस प्रशासन के फूले हाथ पैर,दीवाली के ठीक तीन दिन पहले घटी घटना-

फिलहाल इस पूरे मामले में एसडीओपी नौगांव कमल कुमार जैन का कहना है कि अत्यधिक शराब पीने से दोनों युवाओं की मौत हुई है इस पूरे मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

छतरपुर जिले में धड़ल्ले से जारी है अवैध शराब का कारोबार !

छतरपुर जिले में धड़ल्ले से अवैध शराब का कारोबार जारी है महाराजपुर तहसील क्षेत्र के गढ़ीमलहरा और महाराजपुर थाना क्षेत्र उत्तरप्रदेश की सीमा से लगते हैं जिसके कारण यहां पर बड़े पैमाने पर अवैध शराब का कारोबार होता है पुलिस के संरक्षण में चल रहे अवैध शराब के कारोबार से जहां माफिया फल फूल रहे हैं वहीं अब आम लोगों की जान जा रही है इस पूरे मामले में जब तक उच्च स्तरीय जांच नहीं होगी तब तक इस अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाना असंभव सा प्रतीत होता है।