Type Here to Get Search Results !

हैट्रिक जीत के साथ सेमीफाइनल की रेस में बरकरार साउथ अफ्रीका

मुंबई। टी-20 WC के 30वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले खेलते हुए BAN के बल्लेबाजों ने निराश किया और टीम 18.2 ओवरों के खेल में 84 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। मेहदी हसन 27 टॉप स्कोरर रहे। SA के लिए रबाडा और नोर्त्या ने 3-3 विकेट चटकाए। 

85 रनों के टारगेट को अफ्रीकी टीम ने 13.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका की ये लगातार तीसरी जीत रही। वहीं, बांग्लादेश को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा। हैट्रिक जीत के बाद SA 6 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर मौजूद और टीम अभी भी सेमीफाइनल में जगह बनाने की रेस में बरकरार है।