मुंबई। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को हाल ही में अनिल कपूर की दिवाली पार्टी में स्टाइलिश अंदाज में देखा गया। इस कपल ने पपराजी के लिए पोज दिया। रविवार दोपहर को अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी लेडीलव के लिए एक पोस्ट किया। उन्होंने दिवाली बैश से एक फोटो के साथ एक मस्ती भरा कैप्शन भी लिखा। तस्वीर में अर्जुन को मलाइका को देखते हुए और अपनी मिलियन डॉलर मुस्कान के देखा जा सकता है। वहीं मलाइका उनके बगल में खड़ी नजर आ रही हैं और उनके जोक पर हंस रही हैं।
अर्जुन कपूर ने लेडी लव मलाइका अरोड़ा के साथ शेयर की दिवाली बैश की कैंडिंड तस्वीर
नवंबर 07, 2021