मुंबई। विक्की कौशल और कटरीना कैफ के फैन्स के लिए ये खबर है कि दोनों की रोका सेरेमनी कबीर खान और मिनी माथुर के घर पर हो चुकी है। कटरीना, कबीर खान के साथ न्यूयॉर्क और एक था टाइगर जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं और उन्हें अपना भाई मानती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिसंबर में अपनी वेडिंग से पहले विक्की और कटरीना ने हाल ही में बहुत छोटे रूप में रोका सेरेमनी की है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक रोका में केवल दोनों के परिवार के सदस्य ही मौजूद थे। जिनमें कटरीना की मां सुजैन, उनकी बहन इसाबेल, विक्की के माता-पिता शाम और वीना कौशल और भाई सनी मौजूद थे। इससे पहले कटरीना ने लगातार अपनी सगाई की अफवाहों का खंडन किया था। फैमिली के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया- “यह एक सुंदर रोका सेरेमनी थी। रोशनी और सजावट थी और कटरीना लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। चूंकि दिवाली की तारीखें शुभ मुहूर्त थीं, इसलिए दोनों के परिवारों ने यह फैसला किया। कबीर और मिनी लगभग कटरीना के परिवार की तरह हैं और वे सबसे बेस्ट मेजबान थे।”