Type Here to Get Search Results !

मुनमुन दत्ता ने मुंबई में खरीदा नया घर, तस्वीरें शेयर करते हुए बोलीं, 'जीरो से शुरुआत करते हुए आज जहां हूं

मुंबई। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबिता जी यानी मुनमुन दत्ता के लिए इस बार की दिवाली बेहद खास रही। उन्होंने दिवाली अपने नए घर में मनाई जिसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी।

मुनमुन ने अपने नए घर की कुछ तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर कीं और लिखा, नया घर नई शुरुआत। ये लेट दिवाली पोस्ट है। बिजी शूटिंग शेड्यूल और तबियत खराब होने के बावजूद मैं अपने नए घर में शिफ्ट हो गई लेकिन अपने नए घर में नई शुरुआत करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। मेरा सपना सच हो गया। मुनमुन ने आगे लिखा, मैंने सोशल मीडिया से जरुरी ब्रेक लिया और अपनी मां और करीबियों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया और दिवाली भी मनाई। बिना किसी की मदद के ग्राउंड जीरो से शुरुआत करते हुए मैं आज जहां भी हूं, मुझे अपने आप पर गर्व है। मेरी कड़ी मेहनत और लगन का मुझे फल मिला है, भगवान का शुक्रिया है।