Type Here to Get Search Results !

रोमांचक मुकाबले में WI ने BAN को 3 रनों से हराया

शारजाह। टी-20 वर्ल्ड कप के रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 3 रनों से हरा दिया है। टॉस गंवाकर पहले खेलते हुए WI ने 142/7 का स्कोर बनाया। निकोलस पूरन 40 टॉप स्कोरर रहे। BAN के लिए मेहदी हसन, शोरिफुल इस्लाम मुस्तफिजुर रहमान ने 2-2 विकेट चटकाई।

143 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए BAN को जीत का फेवरेट माना जा रहा था, लेकिन आखिरी के दो ओवरों में पूरे खेल की तस्वीर बदल गई। 12 गेंदों पर बांग्लादेश को 22 रनों की दरकार थी, लेकिन 19वें ओवर में ड्वेन ब्रावो ने 1 विकेट लेते हुए सिर्फ 9 रन खर्च किए। अब टीम को 6 गेंदों पर 13 रन चाहिए थे, लेकिन टीम टीम 9 रन ही बना सकी और मुकाबला 3 रन से हार गई।

मैच में मिली हार के साथ ही बांग्लादेश इस वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। सुपर-12 के तीन मैचों में ये टीम की लगातार तीसरी हार रही। WI से पहले टीम बांग्लादेश को श्रीलंका ने 5 विकेट और इंग्लैंड ने 8 विकेट से हराया था।