Type Here to Get Search Results !

राज्यपाल पटेल ने सहायक संचालक जनसम्पर्क राजुरकर को दी विदाई

भोपाल। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राजभवन प्रेस प्रकोष्ठ में पदस्थ सहायक संचालक श्रीमती करूणा राजुरकर को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी।

राज्यपाल श्री पटेल ने श्रीमती राजुरकर को स्वस्थ और सुखी जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं। शॉल, श्रीफल और स्मृति चिंह भेंट कर सम्मानित किया। राज्यपाल श्री पटेल के संरक्षण के प्रति श्रीमती राजुरकर ने आभार व्यक्त करते हुए सेवाकाल में उन्हें मिले सहयोग के लिए सभी अधिकारियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रेस प्रकोष्ठ के सहकर्मियों ने श्रीमती राजुरकर के व्यक्तित्व और कार्य-कुशलता की सराहना की और उन्हें स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की शुभकामनाएँ दीं।