Type Here to Get Search Results !

ICC टी-20 रैंकिंग में फिसले भारतीय कप्तान

दुबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ हाफ सेंचुरी जमाने के बावजूद ताजा ICC टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में एक स्थान नीचे खिसककर पांचवें नंबर पर आ गए हैं। टीम इंडिया के ओपनर केएल राहुल को 2 स्थान का नुकसान हुआ है। वे आठवें नंबर पर आ गए हैं। टॉप-10 गेंदबाज और ऑलराउंडर की लिस्ट में कोई भी भारतीय खिलाड़ी मौजूद नहीं है।

विराट कोहली के अब 725 रेटिंग अंक और केएल राहुल के 684 रेटिंग अंक हैं। पाकिस्तान के ओपनर मोहम्मद रिजवान तीन स्थान के फायदे से चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। यह रिजवान के करियर की बेस्ट रैंकिंग है। रिजवान ने भारत के खिलाफ मैच में 79 रनों की पारी खेली थी। इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान टी-20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज हैं। मलान के 831 रेटिंग अंक हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (820 अंक) दूसरे और साउथ अफ्रीका के एडेन मार्करम (743 अंक) तीसरे स्थान पर हैं।

Tags