इंदौर। पुलिस थाना तुकोगंज क्षेत्र में रहने वाली नीलम पति हरीश वसनानी रतलाम कोठी प्रिंसेस एंडमार्क 303, 3rd फ्लोर का 12 तारीख को लेडीस पर्स जिसमें ओरिजिनल आईडी आदि थी एक्टिवा गाड़ी में से चोरी/गुम हो गया था। जिसके संबंध में उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी।
पुलिस थाना तुकोगंज की कार्यवाह प्रधान आरक्षक मालती 783 को आज दिनांक29/10/21 को स्वामी विवेका नंद स्कूल पेड़ के पास लगे हुए कचरों के साथ एक पर्स दिखाई दिया, उसको उठाकर उसको चेक कर पता चला कि इसमें ओरिजिनल आईडी है, बच्ची की स्कूल की आईडी पर मोबाइल नंबर पर आवेदिका से संपर्क कर, तस्दीक उपरांत उक्त पर्स उनके सुपुर्द किया गया।
अपना खोया हुआ पर्स पाकर आवेदिका महिला बहुत खुश हुई और उन्होंने प्रधान आरक्षक मालती सहित पूरी पुलिस थाना तुकोगंज की टीम को धन्यवाद दिया गया।