Type Here to Get Search Results !

पमरे से चलने वाली दो जोड़ी स्पेशल गाड़ियों में अस्थायी रूप से कोच लगाये

जबलपुर। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को हमेशा ही बेहतर सुविधाएं दिए जाने का प्रयास किया जाता है। इसी श्रृंखला में दीपावली एवं छठ त्योहारों के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात की प्रतीक्षा सूची को क्लीयर करने के लिए अतिरिक्त कोच लगाये जाते हैं। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल से प्रारंभ होने वाली दो जोड़ी स्पेशल गाड़ियों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इन गाड़ियों की विस्तृत जानकारी निन्म है। गाड़ी संख्या 02157/ 02158 हबीबगंज - संतरागाछी -हबीबगंज स्पेशल ट्रेन :- गाड़ी संख्या 02157 हबीबगंज से संतरागाछी स्पेशल ट्रेन में दिनाँक 03.11.2021 से 24.11. 2021 तक और वापसी में गाड़ी संख्या 02158 संतरागाछी से हबीबगंज स्पेशल ट्रेन में दिनाँक 04. 11.2021 से 25.11.2021 तक  01 शयनयान श्रेणी का अस्थायी कोच लगाने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 02183/02184 भोपाल- प्रतापगढ़-भोपाल स्पेशल ट्रेन :- गाड़ी संख्या 02183 भोपाल से प्रतापगढ़  स्पेशल ट्रेन में दिनाँक 29.10.2021 से 30.11.2021 तक और वापसी में गाड़ी संख्या 02184 प्रतापगढ़ से भोपाल स्पेशल ट्रेन में दिनांक 30.10.2021 से 01.12. 2021 तक 01 शयनयान श्रेणी का अस्थायी कोच लगाने का निर्णय लिया गया है।

नोट :-  यह गाड़ी पूर्णतः आरक्षित है अतः इनमें कंफर्म टिकटधारी यात्रियों की यात्रा करने की अनुमति है। रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा के दौरान कोविड-19 से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें।