Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री चौहान ने सप्तपर्णी का पौधा रोपा

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सतना प्रवास के दौरान रिसोर्ट परिसर में सप्तपर्णी का पौधा रोपा। खनिज मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, सांसद श्री वी.डी. शर्मा, श्री गणेश सिंह भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री चौहान अपने संकल्प के क्रम में प्रतिदिन एक पौधा लगाते हैं। सप्तपर्णी एक सदाबहार औषधीय वृक्ष है, जिसका आयुर्वेद में बहुत महत्व है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मीडिया को दिए संदेश में कहा कि यह विकास और जन-कल्याण का वृक्ष है। सप्तपर्णी का पौधा "सबका साथ-सबका विकास" और सबके विश्वास का प्रतीक है। हमारी सरकार सभी के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।