Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री चौहान ने नारियल का पौधा रोपा

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज निवास परिसर में नारियल का पौधा रोपा। नारियल एक बहु-वर्षी एवं एक बीज पत्री पौधा है। नारियल को भारतीय सभ्यता में शुभ और मंगलकारी माना गया है। इसलिए पूजा-पाठ और मंगल कार्यों में इसका उपयोग किया जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत उपयोगी है। नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स अच्छी मात्रा में होते हैं, जो थकान और कमजोरी को दूर कर ताजगी देता है। नारियल पोटेशियम से भरपूर होता है।