मुंबई। बॉलीवुड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को लेकर खबरें सामने आ रही हैं कि दोनों दिसंबर में शादी कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर को संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू करनी थी लेकिन अब उन्होंने इस शूट को अगले साल तक आगे खिसका दिया है। वह अब 2022 में एनिमल की शूट शुरू करेंगे। इस दौरान वह केवल शमशेरा का प्रमोशन करेंगे जो कि मार्च 2022 में रिलीज होगी।
उधर, आलिया भी अपने सारे वर्क कमिटमेंट्स नवंबर अंत तक निपटा लेंगी। उन्होंने फिल्म डार्लिंग की शूटिंग पूरी कर ली है। इसके अलावा वह फ़िलहाल किसी शूटिंग के लिए दिसंबर में कोई डेट्स नहीं दे रही हैं और 2022 में ही काम दोबारा शुरू करेंगी। दोनों कहां शादी करने वाले हैं , फ़िलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। उम्मीद है कि कपूर परिवार जल्द ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर शादी की खबरों पर मोहर लगा सकता है।