Type Here to Get Search Results !

इस साल धूमधाम से बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करेंगे शाहरुख खान

मुंबई। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्रूस ड्रग केस में बीते दिन हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। आर्यन की गिरफ्तारी के बाद से ही शाहरुख ने अपनी सभी फिल्मों और एड की शूटिंग पोस्टपोन कर दिया था, हालांकि अब एक्टर जल्द शूटिंग दोबारा शुरू करेंगे।

हाल ही में आई न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख आर्यन के जन्मदिन (13 नवम्बर) के बाद सभी फिल्मों की शूटिंग शुरू करेंगे। चैनल ने सूत्रों के हवाले से बताया है, नवम्बर खान परिवार के लिए सेलिब्रेशन के लिए होता है क्योंकि इसी महीने शाहरुख और आर्यन का जन्मदिन 2 नवम्बर और 13 नवम्बर को होता है।

रिपोर्ट में आगे बताया गया है, शाहरुख फिलहाल सुकून में हैं कि उनका बेटा घर वापस आ गया है। इस साल दीवाली भी लगभग इसी समय पर पड़ी है। ऐसे में शाहरुख ने बिना धूमधाम के जन्मदिन मनाने का फैसला किया है। इस साल भी एक्टर मन्नत के बाहर इंतजार कर रहे फैंस से मिलेंगे, जो पिछले कई दिनों से बाहर इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख उन सभी फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए उनसे मिलेंगे।