Type Here to Get Search Results !

लव जिहाद पर हंगामा, थाने का किया घेराव तो पुलिस ने लड़की को तत्काल तलाशा

शाम को 7:30 बजे बहला फुसला कर भगा ले गया था युवक, हंगामा हुआ, हिन्दू संगठनों ने धरना दिया तो सक्रिय हुई पुलिस, सुबह किया पुलिस टीम का सम्मान

ब्यावरा। गुरुवार की शाम को शहर में हुए एक लव जिहाद के घटनाक्रम के बाद तनाव की स्थिति निर्मित हो गई और हिंदू संगठनों में सिटी थाने का घेराव किया। जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम को करीब 7:30 बजे बस स्टैंड के सामने की कॉलोनी में रहने वाली एक नाबालिग लड़की को मातामंड मोहल्ला का निवासी एक युवक बहला-फुसलाकर ले गया। इसकी शिकायत तत्काल परिजनों ने सिटी थाने में की लेकिन लड़की को तत्काल बरामद करने के लिए यहां हिंदू संगठनों की भीड़ जमा हो गई और लड़की को वापस लेने की मांग करने लगे। यहां मौजूद सैकड़ों लोगों ने जमकर नारेबाजी की और हंगामा कर पुलिस पर लड़की को तत्काल वापस लाने और लड़के को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए दबाव बनाया। इसके बाद जिलेभर की पुलिस सक्रिय हुई और अलसुबह करीब 4:00 बजे लड़की आरोपी लड़के और उसके सहयोगियों के साथ राजस्थान के अकलेरा से गिरफ्तार किया और सिटी थाना लाया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक सोनू उर्फ आमिर पिता राजू उर्फ रज्जा खान के खिलाफ अपहरण, पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं पर मामला दर्ज किया है। 

आधी रात तक बैठे रहे हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता-

पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट कार्यकर्ता करीब आधी रात तक पुलिस थाने के सामने बैठे रहे और जल्द कार्रवाई की मांग करते रहे। हालांकि पुलिस इस मामले में लगी रही। लेकिन विश्व हिंदू परिषद, हिंदू उत्सव समिति सहित अन्य संगठनों के कार्यकर्ता थाने के सामने बैठे रहे और लड़की को तुरंत वापस लाने की मांग करते रहे। थाने के सामने लगातार हो रहे हंगामे को देख कर एसपी प्रदीप शर्मा ने जिलेभर की पुलिस टीम को सक्रिय किया और प्रदर्शनकारियों से संपर्क करने के लिए पुलिस अधिकारियों को राजगढ़ से ब्यावरा भेजा। एसपी के संदेश के बाद और सुबह 10:00 बजे तक कार्रवाई के आश्वासन के बाद कार्यकर्ता माने और शांत हो गए। यहां मौजूद कार्यकर्ताओं का आरोप था कि शहर में षड्यंत्र पूर्ण तरीके से एक धर्म विशेष के लोगों के द्वारा लव जिहाद चलाया जा रहा है वह नाबालिक लड़कियों को लव जिहाद के चंगुल में फंसाया जा रहा है। इस अवसर पर संघ के विभाग कार्यवाह धर्मेंद्र शर्मा, जिला सह कार्यवाह महेंद्र शाक्यवार, विहिप के विभाग प्रचार प्रसार प्रमुख मुकेश सेन, जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, जिला मंत्री मांगीलाल गुर्जर, हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष पवन कुशवाह, प्रिंस छाबड़ा सहित कई लोग मौजूद थे। 

प्रभावी कार्रवाई के बाद पुलिस टीम का किया सम्मान-

रात भर की सर्चिंग के बाद सुबह करीब 4:00 बजे पुलिस ने आरोपी युवक और नाबालिग लड़की के साथ उसके अन्य सहयोगियों को राजस्थान के इकलेरा से गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई से खुश हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने स्थानीय पुलिस टीम का पुष्प मालाओं के साथ सम्मान किया एवं आभार व्यक्त किया। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी मुकेश सेन ने यहां कहा कि धरना देना एवं पुलिस के सामने अपनी बात रखना हमारा संवैधानिक अधिकार था और हमने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी। पुलिस की कार्रवाई वास्तव में सराहनीय थी। रात भर की सर्चिंग के बाद प्रभावी कार्रवाई के साथ पुलिस ने आरोपी युवक और नाबालिग लड़की को बरामद किया। यही नहीं आरोपी का सहयोग करने वाले लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा है इसलिए ब्यावरा सिटी थाना जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, एसडीओपी किरण अहिरवार, सिटी थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर, देहात थाना प्रभारी आदित्य सोनी सहित पूरी टीम साधुवाद के पात्र हैं। इस मौके पर हिंदू संगठनों के द्वारा इस कार्य में लगी पुलिस की पूरी टीम का सम्मान भी किया।