नई दिल्ली। टी-20 WC के 27वें मुकाबले में अफगानिस्तान ने नामीबिया को 62 रनों से हराकर पूर्व कप्तान असगर अफगान को यादगार विदाई दी है। असगर अफगान ने बीते दिन इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। आज नामीबिया के खिलाफ उन्होंने अपने करियर का आखिरी मुकाबला खेला और जीत के साथ अपने यादगार करियर का अंत किया।
टॉस जीतकर पहले खेलते हुए AFG टीम ने 160/5 का स्कोर बनाया। मोहम्मद शहजाद 45 टॉप स्कोरर रहे। नामीबिया के लिए रूबेन ट्रंपलमैन और लोफ्टी ईटन ने 2-2 विकेट चटकाए। 161 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए नामीबिया 20 ओवरों के खेल में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 98 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। हार के साथ ही नामीबिया सेमीफाइनल की रेस से भी बाहर हो गई है।