होशंगाबाद/पिपरिया। आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के दिशा निर्देशन मे जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिपरिया के कुचबंदिया मोहल्ला, अंबेडकर वार्ड और राई खेड़ी रोड के समीप आबकारी विभाग द्वारा दबिश दी गई।तत्सबंध मे जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर ने बताया कि इस दौरान लगभग 2875 किलोग्राम महुआ लाहन और 90 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जप्त की गई। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 2,30,000/- रूपये आंका गया।इस मामले मे मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत 16 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।सुशांत s/o मान सिंह कुचबंदिया ,शकुन बाई w/o बिलोची, आशा बाई w/o संतोष कुमार, संजना w/o भरत, विजेंद्र s/o सीताबी, रजनी w/o,उत्तम, निशा w/o राकेश, रंजना w/oसंतोष ,अंजलि w/o किशन, सरजू s/oबसंता कुचबंदिया के खिलाफ कार्रवाई की गई।इस कार्रवाई में आबकारी वृत्त प्रभारी नीलेश पवार, वासुदेव आचार्य त्रिपाठी आबकारी उपनिरीक्षक सोहागपुर , सुंदर सिंह मुख्य आरक्षक, कैलाश अखंडे आरक्षक, परमेश्वर पटेल, संतोष ठाकुर, मलखान सिंह, मदन गिरी गोस्वामी, दशरथ पटेल, महेश कुमार सहित समस्त स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।
आबकारी की छापामार कार्यवाही, 2875 किलोग्राम महुआ लाहन और 90 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जप्त
अक्टूबर 26, 2021