मुंबई। साउथ के सुपरस्टार औ1र पॉवर स्टार के नाम से मशहूर पुनीत राजकुमार का आज निधन हो गया है। पुनीत की उम्र 46 साल थी वर्क आउट के समय उनको हार्ट अटैक आया था। दशकों से पुनीत इंडस्ट्री में राज करते आए हैं और उनकी फैन्स के बीच खास दिवानगी है। पुनीत के पिता राजकुमार साउथ के आयकन रहे हैं। पुनीत ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ट एक्टर के तौर पर हुई थी। उन्हें फिल्म बेट्टद हूवु के लिए उन्हें बेस्ट चाइल्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है।
पुनीत फिल्म 'अप्पू' से बतौर लीड एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद से उन्हें प्यार से 'अप्पू' कहकर बुलाते थे। उन्हें आकाश (2005), आरसु (2007), मिलन (2007) और वंशी (2008) जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जाना जाता है, जो अभी तक उनकी सबसे बड़ी कॉमर्शियल हिट हैं। उन्हें आखिरी बार 'युवरत्ना' में देखा गया था, जो इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई थी। साउथ में उनकी फिल्मों की दीवानगी इस कदर है कि एक बार उनकी 14 फिल्में लगातार कम से कम 100 दिनों तक सिनेमा घरों में बनी रही थीं।