Type Here to Get Search Results !

पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा.. गाने के साथ स्टार नाइट का आरंभ

ब्यूरो, शाहजहांपुर.
उदित नारायण और साधना ने बांधा समा, दर्शक थिरकने के लिए हुए मजबूर..........
 
उदित नारायण और साधना ने बांधा समा, दर्शक थिरकने के लिए हुए मजबूर
 शाहजहांपुर महोत्सव के स्टेज पर जैसे ही उदित नारायण ने कयामत से कयामत तक का गाना ‘‘पापा कहते है बड़ा नाम करेगा...’’ गाना शुरू किया वैसे ही लगा कि महोत्सव का पूरा पण्डाल उनके साथ नाचने लगा है। तालियों की आवाज से पूरा आकाश गूंज उठा और युवा थिरकने को मजबूर हो गये। इसके बाद तो फिर जैसे गानों का एक सिलसिला ही शुरू हो गया और उनके साथ सुर मिलाने जैसे ही साधना सरगम भी आ गई तो मानो सोने पर सुहागा हो गया। सरगम ने जैसे ही ‘‘सात समन्दर पार मैं तेरे पीछे - पीछे आ गई’’ गाना शुरू किया तो मानो हर कोई झूमने को मजबूर हो गया। देर बाद तक चले कार्यक्रम में गानों की जैसे झड़ी लग गई और मौजूद दर्शको की फरमाइश पर दोनों गायक एक के बाद एक गाना गाते चले गये।